चित्रपट / Film: Thodi Si Bewafai
संगीतकार / Music Director: Khaiyyam
गीतकार / Lyricist: गुलजार-(Gulzar)
गायक / Singer(s): किशोर कुमार-(Kishore Kumar), लता मंगेशकर-(Lata Mangeshkar)

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

हज़ार राहें, मुड़के देखीं
कहीं से कोई सदा ना आई
बड़ी वफ़ा से, निभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई …

जहाँ से तुम मोड़ मुड़ गये थे – २
वो मोड़ अब भी वही खड़े हैं
हम अपने पैरों में जाने कितने – २
भंवर लपेटे हुए खड़े हैं
बड़ी वफ़ा से, निभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई …

कहीं किसी रोज़ यूं भी होता
हमारी हालत तुम्हारी होती
जो रातें हमने गुज़ारी मरके
वो रात तुमने गुज़ारी होतीं
बड़ी वफ़ा से, निभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई…

उन्हें ये ज़िद थी के हम बुलाते
हमें ये उम्मीद वो पुकारें
है नाम होंठों में अब भी लेकिन
आवाज़ में पड़ गई दरारें

हज़ार राहें, मुड़के देखीं
कहीं से कोई सदा ना आई
बड़ी वफ़ा से, निभाई तुमने
हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई…

Share

चित्रपट / Film: Anupama
संगीतकार / Music Director: हेमंत-(Hemant)
गीतकार / Lyricist: Kaifi Azmi
गायक / Singer(s): लता मंगेशकर-(Lata Mangeshkar)

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

कुछ दिल ने कहा, कुछ भी नहीं – २
ऐसी भी बातें होती हैं – २
कुछ दिल ने कहा, कुछ भी नहीं

लेता है दिल अंगड़ाइयां, इस दिल को समझाये कोई
अरमान ना आँखें खोल दें, रुसवा ना हो जाये कोई
पलकों की ठंडी सेज पर, सपनों की परियां सोती हैं
ऐसी भी बातें होती हैं – २
कुछ दिल ने कहा, कुछ भी नहीं

दिल की तस्सली के लिये, झूठी चमक झूठ निखार
जीवन तो सूना ही रहा, सब समझे आयी बहार
कलियों से कोई पूछता, हंसती हैं या रोती हैं
ऐसी भी बातें होती हैं – २
कुछ दिल ने कहा, कुछ भी नहीं

Share

चित्रपट / Film: Razia Sultan
संगीतकार / Music Director: Khaiyyam
गीतकार / Lyricist: Jaan Nisar Akhtar
गायक / Singer(s): Kabban Mirza

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

आई ज़ंजीर की झनकार ख़ुदा ख़ैर करे
दिल हुआ किसका ग़िरफ़्तार ख़ुदा ख़ैर करे

जाने यह कौन मेरी रूह को छूकर ग़ुज़रा
एक क़यामत हुई बेदार ख़ुदा ख़ैर करे

लम्हा मेरी आँखों में खींचा जाती है
एक चमकती हुई तल्वार ख़ुदा ख़ैर करे

ख़ून दिल का न छलक जाए कहीं आँखों से
हो न जाए कहीं इज़हार ख़ुदा न करे

Share

चित्रपट / Film: Baazaar
संगीतकार / Music Director: Khaiyyam
गीतकार / Lyricist: Mir Taqi Mir
गायक / Singer(s): Jagjit Kaur

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

दिखाई दिए यूँ कि बेखुद किया -२
हमें आप से भी जुदा कर चले
दिखाई दिए यूँ

जबीं सजदा करते ही करते गई -२
हक़-ए-बंदगी यूँ अदा कर चले
दिखाई दिए यूँ

परस्तिश की याँ तक कि ऐ बुत तुझे -२
नज़र में सभों की ख़ुदा कर चले
दिखाई दिए यूँ

बहुत आर्ज़ू ती गली की तेरी -२
सो यास-ए-लहू में नहा कर चले

Share

चित्रपट / Film: Razia Sultan
संगीतकार / Music Director: Khaiyyam
गीतकार / Lyricist:
गायक / Singer(s): लता मंगेशकर-(Lata Mangeshkar)

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

जलता है बदन
हो … हाय! जलता है बदन
प्यास भड़की है
प्यास भड़की है सरे शाम से जलता है बदन – २
इश्क़ से कह दो कि ले आए कहीं से सावन
प्यास भड़की है सरे शाम से जलता है बदन
जलता है बदन – २

जाने कब रात ढले, सुबह तक कौन जले
दौर पर दौर चले, आओ लग जाओ गले
आओ लग जाओ गले कम हो सीने की जलन
प्यास भड़की है सरे शाम से जलता है बदन
जलता है बदन – ३
ओ आह! जलता है बदन

देख जल जाएंगे हम, इस तबस्सुम की कसम
अब निकल जायेगा दम, तेरे बाहों में सनम
दिल पे रख हाथ कि थम जाये दिल की धड़कन
प्यास भड़की है सरे शाम से जलता है बदन
जलता है बदन
इश्क़ से कह दो के ले आये कहीं से सावन
प्यास भड़की है सरे शाम से जलता है बदन
जलता है बदन – २
ओ … हाय जलता है बदन
जलता है बदन …

Share
© 2011 सदाबहार गझलों की महेफील Suffusion theme by Sayontan Sinha