चित्रपट / Film: Anupama
संगीतकार / Music Director: हेमंत-(Hemant)
गीतकार / Lyricist: Kaifi Azmi
गायक / Singer(s): हेमंत-(Hemant)

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

या दिल की सुनो दुनियावालों
या मुझको अभी चुप रहने दो
मैं ग़म को खुशी कैसे कह दूँ
जो कहते हैं उनको कहने दो

ये फूल चमन मे कैसा खिला
माली की नज़र मे प्यार नहीं
हँसते हुए क्या क्या देख लिया
अब बहते हैं आँसू बहने दो
या दिल की सुनो …

एक ख्वाब खुशी का देखा नहीं
देखा जो कभी तो भूल गये
माना हम तुम्हें कुछ दे ना सके
जो तुमने दिया वो सहने दो
या दिल की सुनो …

क्या दर्द किसी का लेगा कोई
इतना तो किसी में दर्द नहीं
बहते हुए आँसू और बहें
अब ऐसी तसल्ली रहने दो
या दिल की सुनो …

Share

चित्रपट / Film: Razia Sultan
संगीतकार / Music Director: Khaiyyam
गीतकार / Lyricist:
गायक / Singer(s): लता मंगेशकर-(Lata Mangeshkar)

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

चूम कर रात जो सुलायेगी तो नींद आयेगी
ख़्वाब बन कर कोई आयेगा तो नींद आयेगी
अब वही आ के सुलायेगा तो नींद आयेगी
ख़्वाब बन कर …

बात जो सिर्फ़ निगाहों से कही जाती है
कोई होंठों से सुनायेगा तो नींद आयेगी
ख़्वाब बन कर …

नर्म ज़ुल्फ़ों की महक गर्म बदन की खुशबू
चुपके चुपके वो चुरायेगा तो नींद आयेगी
ख़्वाब बन कर …

जिस्म हाथों की हरारत से पिघल जायेगा
आग रग रग में लगायेगा तो नींद आयेगी
ख़्वाब बन कर …

Share

चित्रपट: खामोशी
संगीतकार: हेमंत कुमार
शायर: गुलजार
गायक: किशोर कुमार

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

गायकः लता मंगेशकर

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

वो शाम कुछ अजीब थी, ये शाम भी अजीब है
वो कल भी पास पास थी, वो आज भी करीब है

झुकी हुई निगाह में, कहीं मेरा ख़याल था
दबी दबी हँसीं में इक, हसीन सा सवाल था
मैं सोचता था, मेरा नाम गुनगुना रही है वो
न जाने क्यूँ लगा मुझे, के मुस्कुरा रही है वो
वो शाम कुछ अजीब थी …

मेरा ख़याल हैं अभी, झुकी हुई निगाह में
खुली हुई हँसी भी है, दबी हुई सी चाह में
मैं जानता हूँ, मेरा नाम गुनगुना रही है वो
यही ख़याल है मुझे, के साथ आ रही है वो

वो शाम कुछ अजीब थी, ये शाम भी अजीब है
वो कल भी पास पास थी, वो आज भी करीब है

Share

चित्रपट / Film: Anupama
संगीतकार / Music Director: हेमंत-(Hemant)
गीतकार / Lyricist: Kaifi Azmi
गायक / Singer(s): लता मंगेशकर-(Lata Mangeshkar)

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

धीरे धीरे मचल ऐ दिल-ए-बेक़रार
कोई आता है
यूँ तड़पके न तड़पा मुझे बालमा
कोई आता है
धीरे धीरे …

उसके दामन की ख़ुशबू हवाओं में है
उसके कदमों की आहट फ़ज़ाओं में है
मुझको करने दे, करने दे सोलह श्रिंगार
कोई आता है
धीरे धीरे मचल…

रूठकर पहले जी भर सताऊँगी मैं
जब मनाएंगे वो, मान जाऊँगी हैं
मुझको करने दे, करने दे सोलह श्रिन्गार
कोई आता है
धीरे धीरे मचल…

मुझको छुने लगिं उसकी पर्छाइयाँ
दिलके नज़्दीक बजती हैं शहनाइयाँ
मेरे सपनों के आँगन में गाता है प्यार
कोई आता है

धीरे धीरे मचल…

Share
© 2011 सदाबहार गझलों की महेफील Suffusion theme by Sayontan Sinha