चित्रपट / Film: Baazaar
संगीतकार / Music Director: Khaiyyam
गीतकार / Lyricist: Bashar Nawaz
गायक / Singer(s): Bhupinder
Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.
करोगे याद तो, हर बात याद आयेगी – २
गुज़रते वक़्त की, हर मौज ठहर जायेगी – २
करोगे याद तो …
ये चाँद बीते ज़मानों का आईना होगा – २
भटकते अब्र में, चहरा कोई बना होगा
उदास राह कोई दास्तां सुनाएगी – २
करोगे याद तो …
बरसता\-भीगता मौसम धुआँ\-धुआँ होगा – २
पिघलती शमों पे दिल का मेरे ग़ुमां होगा
हथेलियों की हिना, याद कुछ दिलायेगी – २
करोगे याद तो …
गली के मोड़ पे, सूना सा कोई दरवाज़ा – २
तरसती आँखों से रस्ता किसी का देखेगा
निगाह दूर तलक जा के लौट आएगी – २
करोगे याद तो …